नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

इस साल रहेगा हाईवोल्टेज पारा, टूटेगा गर्मी के 65 साल का रिकॉर्ड

झारखंड में इस साल पारा हाई, टूटेगा साल 1955 का रिकार्ड

पिछले साल के मुकाबले इस साल गर्मी ज्यादा पड़ेगी और बारिश में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक पिछले 10 सालों में कैसा रहा मार्च अप्रैल और मई आइए देखते हैं।

मार्च का महीना है और रांची की सड़कों पर जैसे आग बरस रही है, छांव की तलाश में लोग है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अभी से रांची का तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है। कमोबेश इससे बुरे हालात जमशेदपुर और डाल्टेनगंज क्षेत्र के हैं, पूर्वानुमान पदाधिकारी अभिषेक आनंद के मुताबिक इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी और बारिश भी कम होगी।

अगर हम मार्च की बात करें तो 2020 में सबसे गर्म मार्च 31 मार्च रहा जब तापमान 34.2 तक पहुंचा।
2019 में 31 मार्च को रांची का तापमान 37 डिग्री था।
2018 में 30 मार्च को रांची का तापमान 37.6 था।
2017 में 31 मार्च को रांची का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था।
31 मार्च 1955 को रांची का तापमान सर्वाधिक 39.4 डिग्री तक पहुंचा था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अगर अप्रैल की बात करें तो 17 अप्रैल 2020 को रांची में 37.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया था. 2019 में 29 अप्रैल को रांची का तापमान 40.7 पहुंच गया 2018 में 21 अप्रैल को 39.5 2016 में 27 अप्रैल को 42.7 और 1999 में ऑल टाइम हाई 30 अप्रैल को 42.6 तापमान रांची में रिकॉर्ड किया गया था।

अगर मई की बात करें तो 2020-24 मई को रांची का तापमान 40.8, 2019 का 9 मई 41.8, 7 और 8 मई को 2018 में 40.5 डिग्री, 2013 में 15 मई 43.2, और 2017 में 15 मई को सर्वाधिक 43.2 रांची में रिकॉर्ड किया गया जो अब तक का सर्वाधिक तापमान हो रहा है, एक बार फिर याद दिलाते चलेंगे अनुमान के मुताबिक इस बार पिछले साल से ज्यादा गर्मी पड़ने और कम बारिश होने का फोरकास्ट केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली में भी जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button