नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

परिवार और पैसे की राजनीति करने वालों को हो रहा दर्द,मोदी को हटाने के लिए हो रहे एकजुट:बाबूलाल मरांडी

राष्ट्र विरोधी ताकतें इंडी एलायंस के आदर्श

रांची:भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवा निवृत आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को पार्टी का पटका एवम माला पहनाकर स्वागत किया। जबकि प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।

विजय कुमार सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सेवा निवृत राज्य अग्निशमन अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा,पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ललन ठाकुर,सेवा निवृत जिला न्यायाधीश जी के दुबे,संजय अग्रवाल,रिंकू गडिया ,प्रभाष कुमार झा,प्रभाकर,एकांत,आशीष साहू,श्रीप्रकाश,सागर साहू,सुमित रंजन,अभिनंदन शर्मा, अभिप्रय वर्मा सहित झामुमो और आजसू के कार्यकर्ता निरंजन पांडेय,प्रदीप चौबे,फलजीत महतो,अजय ठाकुर,मोहम्मद सलीम अंसारी,गणेश आगीवाल आदि शामिल हैं।

मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जनता सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने लगी है इसलिए देश को मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ता देखने केलिए आम जनता ने अपनी ताकत झोंक दी है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी लोगों की योग्यता और कार्यक्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा। इनके सेवा के क्षेत्र बदले है लेकिन जिम्मेवारी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में गांव,गरीब,किसान, मजदूर महिला युवा आदिवासी दलित पिछड़े सभी का बिना भेदभाव के विकास हो रहा। गांव गरीब विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे। डिजिटल क्रांति से देश में व्यापक परिवर्तन हुए है।

आज स्वास्थ्य,शिक्षा,ग्रामीण विकास ,हवाई रेल कनेक्टिविटी ,सड़क हाईवे के क्षेत्र में गुणात्मक विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगा है।

कहा कि कोरोना का वैक्सीनेशन हो या फिर जी 20का सफल आयोजन दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।
कहा कि अब विदेशी मेहमान को केवल मुगलों की कलाकृति ताजमहल से नही बल्कि हजारों साल पुराने कोणार्क और नालंदा जैसे सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराया जा रहा।साढ़े नौ वर्षों में भारत के तिरंगे की ताकत बढ़ी है। बढ़ती अर्थव्यवस्था ने दुनियां को अचंभित किया है। यह बढ़ता भारत है,बदलता भारत है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्षी एकता के नाम पर परिवार और पैसे की राजनीति करने वाले,भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे दल और नेता मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे। राष्ट्र विरोधी शक्तियां उनके आदर्श बन रहीं। वे सनातन का विरोध ,भारत का विरोध करना अपना धर्म समझ रहे। जिन लोगों ने देश को वर्षों तक विकास से वंचित रखा वे आज परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड की आज यही स्थिति है। परिवार,भ्रष्टाचार ,अत्याचार में शामिल हेमंत सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में देश और प्रदेश को बचाने केलिए और अधिक मजबूत भाजपा की जरूरत है।
उन्होंने आह्वान किया कि हमें पार्टी के कार्यक्रमों और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर घर दस्तक देना है।
उन्होंने कहा कि 2024में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री एवम झारखंड में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें।और जहां भी हैं संपर्क,संवाद के माध्यम से आप इसके लिए कार्य करें।

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60वर्षों तक केवल गरीबी हटाव का नारा दिया।लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में गांव गरीब की योजनाएं धरातल पर उतर रही। देश में गरीबी रेखा से लोग ऊपर आ रहे।मोदी सरकार के केंद्र बिंदु में गरीब होते हैं।

प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी का अधिवक्ता होता है जो समाज में पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों की समाज में वकालत करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो उसके पीछे पार्टी की नीतियां ,चिंतन और कार्य पद्धति है।जो हमे पार्टी विथ डिफरेंस बनाती है।

सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अवकाश प्राप्ति के बाद अनुभव एवम क्षमता को भाजपा के साथ जुड़कर देश सेवा में लगाने की इच्छा हुई। उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवम कार्यक्रमों ने मुझे जुड़ने केलिए प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी कार्य देगी उसे हर संभव पूरा करने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सकल घरेलू उत्पाद दर 6%से ज्यादा हुआ है जो बड़ी उपलब्धि है। आज सभी क्षेत्रों में भारत तेजी से विकास कर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button