![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/05/8020b6c5-3822-482b-a1bd-ec341714f2b7.jpg)
रांची:राजधानी में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। डैम में अपने दोस्तो के साथ घूमने गए दो भाइयों की मौत हो गई। रांची प्रभात तारा स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय आर्य शर्मा और 17 वर्षीय आलोक शर्मा की धुर्वा डैम में डूबने की वजह से मौत हो गई। आर्य शर्मा के पिता ने बताया कि दोनों बच्चे घर से कब धुर्वा डैम चले गए उन्हें पता ही नही चला। अचानक पुलिस के द्वारा फोन करें जानकारी दी गई कि उनका बेटा और भतीजा धुर्वा डैम में डूब गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे डैम में नहा रहे थे इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा उसे बचाने के लिए उसका भाई गया लेकिन वो भी पानी में डूब गया। फिलहाल एनडीआरएफ को सूचना दी गई है। फिलहाल दोनो बच्चो के बॉडी को नहीं खोजा जा सका है।