![पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत वृक्षारोपण सह सेमिनार का हुआ आयोजन](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/09/edbb9cbd-e160-42e5-82ab-60c38b475c43-e1631522442326.jpg)
रांची: सामाजिक संस्था एक उम्मीद स्नेह फाउंडेशन, एवं एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज रांची के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत रातू सुंडिल स्थित उर्सलाइन हाई स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम सह कोरोना काल के बाद पर्यावरण संगरक्षण का महत्व विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में पर्यावरण संगरक्षण के प्रति जागरूकता सह बच्चों को स्वास्थ्य एवं रोगमुक्त रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता आखिल भारतीय शान्ति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिन्दु भूषण दुबे जी उपस्थित थे।श्री दुबे ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों बच्चों का मूल अधिकार है।हमें अपने बच्चों को संस्कार के साथ साथ भारत कि संस्कृति से भी अवगत कराने की आवश्कता है है। तभी हमारे बच्चे के साथ साथ देश भी विकसित होगा।इस अवसर स्कूल कि प्राचार्या सिस्टर अमृता,सिस्टर एंजिला, सिस्टर एमलदा समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन ,एलुमनाई अध्यक्ष व समाजसेवी गौरव अग्रवाल,एक उम्मीद संस्था के संतोष सिंह,संतोष राजवार,संजय प्रामाणिक ने भी अपने अपने विचार रखे।सभी लोगों ने स्कूल परिसर में आदि वृक्ष लगाकर के प्रकृति बचाने का संकल्प लिया।यह जानकारी अमन ने दी।