![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211026-WA0003.jpg)
रांची: सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन एवं एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज रांची के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम सह कोरोना काल के बाद पर्यावरण संगरक्षण का महत्व विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में पर्यावरण संगरक्षण के प्रति जागरूकता सह बच्चों को स्वच्छ, स्वास्थ्य एवं रोगमुक्त रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी ए वी गाँधी नगर स्कूल के प्राचार्य एस के सिन्हा जी उपस्थित थे।।इस अवसर पर प्राचार्य एस के सिन्हा जी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों बच्चों का मूल अधिकार है।हमें अपने बच्चों को संस्कार के साथ साथ भारत कि संस्कृति से भी अवगत कराने की आवश्कता है है। तभी हमारे बच्चे के साथ साथ देश भी विकसित होगा।इस अवसर पर समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन , एलुमनाई अध्यक्ष व समाजसेवी गौरव अग्रवाल,संजय प्रामाणिक ,एन एस एस के स्वंयसेवक शुभम चौधरी जी ने भी अपने अपने विचार रखे।सभी लोगों ने स्कूल परिसर में आदि वृक्ष लगाकर के प्रकृति बचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद कुमार सहाय,कृष्णा कुमार प्रशाद,गोविंद झा,समेत स्कूल के शिक्षक -शिक्षिकाए छात्र छात्राएं उपस्थित थे। जानकारी अमन ने दी।