नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीतिशिक्षा

आदिवासी छात्र संघ ने किया सीएम हेमंत सोरेन का जलाया पुतला,1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की मांग

रांची: आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उराँव के नेतृत्व में झारखंड सरकार का विरोध किया गया,विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया,

पुतला दहन में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उराँव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी की है उसमें भोजपुरी, मैथली,मगही एवं अंगिका को झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं के रुप में झारखंड के गजट में प्रकाशित की है जो सरासर गलत है यह भाषा बिहार की क्षेत्रीय भाषाएं हो सकती है लेकिन झारखंड के लिए नहीं। बांग्ला ,उड़िया भी झारखंड की क्षेत्रीय भाषा नहीं है। झारखंड बॉर्डर से सटे हुए इन राज्यों जैसे बिहार बंगाल उड़ीसा आदि राज्यों की भाषाएं है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार अपनी जिस चुनावी घोषणा पत्रों के माध्यम से सत्ता में काबिज हुई है उसी घोषणापत्र को सरकार भूल रही है। भाजपा सरकार के समय बनी स्थानीय ता नीति मैं सुधार की भी घोषणा की थी और 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने की बात कही थी। सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार झारखंड के वासियों से ज्यादा बाहरियों के लिए चिंतित हैं। नियुक्ति नियमावली में सुधार के नाम पर बाहरियों के लिए दरवाजा खोल रही है।
आदिवासी छात्र संघ सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है और मांग करती है कि
1)बंगाल ,बिहार, उड़ीसा की भाषाओं जैसे भोजपुरी ,मगही ,मैथिली, अंगिका ,बांग्ला ,उड़िया आदि भाषाओं को झारखंड के क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से बाहर करें।
2). 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति का निर्धारण करें
3) लाखों बैकलाग रिक्तियों में पुख्ता नियमावली बना कर यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरु करे।मौके पर आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशील उराँव,
केद्रीय मिडीया प्रभारी सुमित उराँव, केंद्रीय सदस्य अनूप टोप्पो,रांची जिला अध्यक्ष प्रभात तिर्की,रांची जिला उपाध्यक्ष राजू उराँव, कालेज मांडर कॉलेज उप सचिव शनि उराँव,मनोज उराँव रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष,रांची जिला संचिव संदीप उरॉव, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष बिरसा उराँव,रोकना मुंडा, सुकरा उराँव,आनंद उराँव,सुशांत उराँव, हरि उराँव, संदीप उराँव, बिनोद टोप्पो,आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button