नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

रांची। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के बरियातू स्थित आवासीय कार्यालय रांची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता छोटू, सन्नी टोप्पो,सतीश पाल मुंजीनि की उपस्थिति में मनायी गई। मौके पर कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरुके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की एवं श्रद्धांजलि दी ।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पूरी दुनिया को शांति के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया गया। भारत को जब आजादी मिली, उसके बाद पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन पंडित नेहरू की दूरदर्शिता ने इसे रोकने में अहम भूमिका निभायी। वहीं आजादी के संघर्ष के दौरान ही पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की परिकल्पना तैयार कर ली थी। इसी के तहत पंडित नेहरू ने देश में औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधारभूत संरचना के विकास की बुनियाद रखी। बाद के वर्षां में कांग्रेस शासन में इस दिशा में तेजी से काम काम किया। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं से ईमानदारी के साथ पंडित नेहरू के दिखाये रास्ते पर चलने की अपील की।
इस मौके पर कृषिमंत्री बादल ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ऐसे वक्त पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था । सामाजिक ताना – बाना बिखर चुका था । आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त्र किया। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी दिलाने से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का योगदान उल्लेखनीय है, उनके दिखाये गये मार्ग पर चलना ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं का दायित्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button