नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

तालाब में नहा रहे दो भाईयों की डूबने से हुई मौत

गिरिडीह:तिसरी के नारोटांड़ गांव के तालाब में डूबने से दो सगे •ााइयों की मौत हो गई । इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। दोनों के शव को लोकाय थाना में रखा गया और आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए •ोज दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नंदकिशोर साव का 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार और 10 साल का बेटा सुदामा गांव के समीप तालाब में स्नान करने गया था। दोनों ने अपनी मां को •ाी बता दिया था कि वे तालाब पर जा रहे हैं। उस समय वह खेत में घास काट रही थी। करीब एक घंटे के बाद •ाी दोनों नहीं लौटे तो वह परेशान हो गई। तालाब पर उन्हें खोजने गई। वहां देखा कि दोनों के कपड़े तालाब के पास ही रखे हैं। तब उसने गांव वालों को बुलाया, सारी जानकारी दी। गांव के कुछ युवक तालाब में उतरे और दोनों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में दोनों का शव तालाब में मिल गया। जब दोनों के शव बाहर निकाले गए तो मां का हाल बेहाल हो गया। वह बिलख उठी। उसने बताया कि बच्चों के पिता नंदकिशोर साव दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। वह गांव में छोटी सी गुमटी चलाती है। दोनों बच्चों की मौत होने से उसका सब कुछ खत्म हो गया। गोद सूनी हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button