![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220115_120647.jpg)
धनबाद:कालूबथान ओपी क्षेत्र के धोबाड़ी गांव में शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से 9 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कालूबथान पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पुराने विवादों को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हुआ है जिसमे 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इलाज चल रहा है एक पक्ष हराधन मंडल वहीं दूसरे पक्ष तपन मंडल के द्वारा लिखित शिकायत दिया गया है। दोनों के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।