नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडरांची

रांची में दो सौ किलो गांजा पकड़ाया,बिहार में खपाने की थी तैयारी

रांची: राजधानी राँची की पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ जोर शोर से अभियान चला रही है।इसी दौरान शनिवार को राँची पुलिस की चेकिंग के दौरान मुख्यालय डीएसपी 1 नीरज कुमार के नेतृत्व में कांके थाना पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में गांजे की एक बड़ी खेप ले जारी रही 18 चक्का ट्रक को पकड़ा है।जिसमें करीब दो क्विंटल से ज्यादा गांजा को बरामद किया है। 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि ट्रक के अंदर छुपाकर गाँजा ओडिशा से झारखण्ड होकर बिहार के अरवल जिले ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस इस मामले पर ज्यादा कुछ कहने से बच रही है।एनसीबी और कांके थाने की पुलिस छानबीन में जुटी है।डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच जारी है और गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी से इस मामले की जानकारी ली जा रही है।दो क्विंटल से ज्यादा गाँजा लेकर जा रहा था।छानबीन की जा रही है।छानबीन के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button