नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

धनबाद जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सेंधमारी, दो विचाराधीन कैदी फरार

धनबाद :-धनबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार की सुबह दो विचाराधीन बंदी जेल से फरार फरार हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह 400 बजे की है। बंदी कैसे भागा यह पता जेल प्रशासन लगा रही है। फरार बंदी में अंकित रवानी तथा देवा भूईयां पोक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामले में जेल गया था। अंकित रवानी केंदुआडीह का रहने वाला है और देवा भूईयां लोयाबाद थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में अंकित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे थी। जबकि देवा भूईयां को 2020 के अगस्त माह में जेल भेजा गया था। दोनों एक साथ भागे हैं। यह जानकारी जेल प्रशासन को शुक्रवार की सुबह हुई। जेल में बंदियों की हाजिरी लग रही थी तभी दोनों वार्ड से गायब थे। दोनों की खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिला।
दोनों विचाराधीन बंदी जेल से किस रास्ते निकल कर भागे हैं। इसकी जानकारी के लिए पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जेल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विचाराधीन बंदी अंकित रवानी,श तथा देवा भुइयां जेल से फरार हुआ है। कैसे भागा है कब भागा है इसकी छानबीन चल रही है। जल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरी पड़ताल के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे। इधर जेल प्रशासन की सूचना पर दोनों विचाराधीन बंदियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button