नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा:दीपक प्रकाश

रांची:प्रदेश भाजपा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण का व्यापक अभियान चलाएगी। इस संबंध में प्रदेश द्वारा गठित विशेष टोली की बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,अभियान के प्रदेश प्रभारी बालमुकुंद सहाय, सह प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू सहित विभिन्न कार्यक्रमो के प्रभारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देश सेवा,समाज सेवा केलिये समर्पित है। गुजरात के एक सफल मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और एक यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में अपने को समर्पित कर दिया है। श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी जी पहली बार 7अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी । एक सफल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आगामी 7अक्टूबर को 20 वर्षों का लगातार सफल कार्यकाल माननीय प्रधानमंत्री पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच दो और महापुरूषों-पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भी पड़ती है।
कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्पों में दीनदयाल जी के अंत्योदय एवम महात्मा गांधी की स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प समाहित है। श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार अपने पहले दिन से गांव,गरीब ,किसान को समर्पित रही है। पहलीबार अंत्योदय के सपनो को धरातल पर उतारा जा रहा। गांव, गरीब,किसान तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है। कहा कि समाज का शोषित,वंचित एवम पिछड़ा वर्ग आज अपने हक एवम अधिकार को संवैधानिक रूप दे प्राप्त कर रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा और समर्पण अभियान…..धर्मपाल सिंह बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मोदी जी के 20 वर्षों के सफल कार्यकाल पर चलाये जानेवाले कार्यक्रमो पर विस्तार से प्रकाश डाला एवम विभिन्न कार्यक्रमो के प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा आगामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान के तहत बूथ से लेकर प्रदेश तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाएगी। जिसमे प्रधानमंत्री जी को आभार पत्र लिखना, नमो एप्प का विस्तार,प्रचार,पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में नदी तालाबों की सफाई,प्लास्टिक मुक्त अभियान,पौधरोपण,स्वास्थ्य गतिविधियों में रक्तदान,टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,सेवा गतिविधियों में गरीबों के बीच भोजन, अनाज,फल का वितरण,दिव्यांगजनो के बीच सहायता उपकरण का वितरण आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रचार गतिविधियों के तहत प्रदर्शनी,सेमिनार,गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। इन सभी गतिविधियों के सफल प्रचार प्रसार केलिये मीडिया और सोशल की टीम भी बनाई गई है। श्री सिंह ने बताया कि इन गतिविधियों के साथ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंत,2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती एवम आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम को भी बूथों, पार्टी के 513 मंडलों एवम सभी 27 सांगठनिक ज़िलों में मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रमो के प्रभारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी।

अभियान के प्रदेश प्रभारी …श्री बालमुकुंद सहाय, श्री सुबोध सिंह गुड्डू

विभिन्न कार्यक्रमो के प्रभारी….

बूथ स्तर गतिविधियां….श्री अमित कुमार,श्री स्वप्निल

पर्यावरण संबंधी गतिविधियां…श्री अमर बाउरी, श्री राज श्रीवास्तव

स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां….श्री विरंची नारायण,श्री सुमन कुमार

सेवा गतिविधियां…श्री सरोज सिंह,श्रीमती सीमा सिंह

प्रचार गतिविधियां…. श्री मनीष जायसवाल, श्री प्रतुल शाहदेव

मीडिया गतिविधियां…श्री शिवपूजन पाठक,श्री योगेंद्र प्रताप

सोशल मीडिया गतिविधियां….श्री राहुल अवस्थी,श्री विवेक विकास

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती….श्री किसलय तिवारी,लक्ष्मी कुमारी,रविनाथ किशोर,ललित ओझा

गांधी जयंती…श्री सत्यनारायण सिंह,अजय राय,सुरेश साव, सरिता पांडेय

बैठक में सभी प्रभारी उपस्थित थे। संचालन बालमुकुंद सहाय ने एवम धन्यवाद ज्ञापन सुबोध सिंह गुड्डू ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button