नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में नही बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण….. आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

साहू ने कहा आज राजभवन में महामहिम राज्यपाल के शपथ समारोह में राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवम रघुवर दास जी को आमंत्रित नही किया जाना दुर्भाग्यजनक है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक है।कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री हैं और वर्तमान में भाजपा विधायकदल के नेता भी है जबकि रघुवर दास जी राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री है जिन्होंने 5 वर्षों तक झारखंड के जनता की सेवा करते हुए राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं।

साहू ने कहा कि रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय भी आमंत्रितों में नही थे।

कहा कि मुख्यमंत्री जी को राज्य के मंत्रिमंडल सचिवालय एवम समन्वय विभाग से पूछताछ करते हुए इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button