नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

तैमारा घाटी सेल्फी प्वाइंट में मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान,अवैध संबंध के कारण हुई थी हत्या

रांची टाटा रोड के तैमारा घाटी स्थित सेल्फी प्वाइंट पर मिली अज्ञात लाश की पहचान के साथ पूरे मामले का खुलासा हो गया है। जिस लाश के हाथ में देवानंद लिखा हुआ था, उस लाश की पहचान कर ली गई है। वह लाश जमशेदपुर के रहने वाले देवानंद मांझी का निकला। उसकी हत्या कर लाश को तैमारा घाटी में ठिकाने लगाया गया था। उसकी लाश को कार से लाकर तैमारा घाटी में फेंक दिया गया था।इससे पहले सिर कूच दिया गया था। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। लाश के हाथ में देवानंद मांझी लिख कर गोदा हुआ था। हाथ में गुदा हुआ टैटू को पुलिस ने लीड के रूप में लेकर छानबीन शुरू की। तब उसकी पहचान हुई। वह जमशेदपुर का रहने वाला निकला। इसको केंद्र बिंदु मानकर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सकती है।

रांची पुलिस ने की थी पहचान की अपील

रांची-टाटा रोड के तैमारा घाटी स्थित काली मंदिर से बुंडू जाने वाले रास्ते मिली अज्ञात सड़ी-गली लाश की पहचान के लिए रांची पुलिस ने अपील की थी। शव के हाथ में बनी टैटू जिसमें देवानंद लिखा है, उस टैटू से पहचान की अपील की गई थी। पुलिस की ओर से बताया गया था कि अज्ञात शव की उम्र करीब 35 वर्ष के करीब है, दाएं हाथ में एक टैटू बना है। जिसमें DEVONAND लिखा है। इस टैटू के जरिए पहचान की अपील की गई थी। शव के आसपास से एक ब्लू रंग का हेलमेट, एक प्लेयर लिखा ब्लू चप्पल बरामद की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button