नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

संयुक्त मुस्लिम संगठन ने रांची से हाजी जाकिर अंसारी को बनाया उम्मीदवार

रांची:ऑल झारखंड एकता मंच के बैनर तले आयोजित बैठक में रांची लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए आयें चार नाम हाजी जाकिर अंसारी, मुस्तफा अंसारी, मो शाहिद अयूबी, आजम अहमद है पर कोर कमिटी द्वारा विचार विमर्श के बाद हाजी जाकिर अंसारी के नाम पर मुहर लगी जिसपर अन्य प्रस्तावित उम्मीदवारों ने समर्थन किया।

कोर कमिटी के सदस्य सह ऑल झारखंड एकता मंच के अध्यक्ष असफाक खान, सचिव मुंतजिर अहमद रजा, बैठक में मुख्य रूप से आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली,
पूर्व जिला परिषद ऐनुल हक,
प्रखंड अंजुमन रातू के अध्यक्ष अतउल्लाह अंसारी,
अंजुमन मरकजी कमिटी इरबा के अध्यक्ष इम्तियाज ओहदार, नेशनल मोमिन कांफ्रेंस जिला अध्यक्ष जाकिर अंसारी, मौलाना अतहर इमाम, समाजसेवी हैदर अंसारी, नईम अख्तर, सलीम अंसारी, खालिक खान, नईम अंसारी उर्फ हिमायू ने संयुक्त रूप से कहा कि इंडिया गठबंधन ने झारखंड ही नही देश के कई राज्यों से मुस्लिम उम्मीदवार नही दिया है, वहीं झारखंड चल रही महागठबंधन सरकार में मुस्लिम समुदाय के न्याय, अधिकार,रोजगार, उर्दू, मदरसा से जुड़े मसले भी हल नही हुए है।
कोर कमिटी ने गिरिडीह गांडेय उपचुनाव में खड़े मुस्लिम प्रत्याशी सहित धनबाद, चतरा, कोडरमा लोकसभा में खड़े हुए मुस्लिम उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार एवं प्रसार करेगी साथ ही लोहरदगा, दुमका, राजमहल, हाजारीबाग में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के विरोध में समाज के लोगों के पास जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button