![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210803-WA0003.jpg)
धनबाद: टाटा डीएवी सिजुआ में CBSE 12th की रिजल्ट में नंबर देने को लेकर भेदभाव को करने के आरोप में जमकर हंगामा मचाया। छात्र एवं अभिभावकों ने कई गंभीर आरोप लगाया। कहा कि जिसे ज्यादा नंबर मिलना चाहिए उसे कम मिला और जो प्रीबोर्ड में कम्पार्टमेंट हुआ उसे ज्यादा नंबर मिला। छात्रों के फ्यूचर के साथ मजाक किया गया। अब आंदोलन होगा। कोर्ट का सहारा लिया जाएगा। धरना दिया जाएगा। तीन घंटे तक हंगामा जारी रहा। प्रभारी प्राचार्य एके सिंह ने कम व अधिक अंक पाने वाले परीक्षार्थियों की सूची मांगी और इसे बोर्ड में भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद सब शांत हुआ।