![चतरा में पुलिस द्वारा जवान की पिटाई के विरोध में वेटरन इंडिया ने किया प्रदर्शन](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/09/acb9ec87-34c8-4d4c-9b67-8ca8f412f1a8-e1630840288855.jpg)
रांची:अल्बर्ट एक्का चौक में वेटरन इंडिया झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा चतरा में पुलिस द्वारा एक जवान को पिटाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया, परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का को फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई,इसके बाद वेटरन द्वारा पुलिस प्रशासन चतरा के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें सरकार से निवेदन किया है की जवान मनोज कुमार यादव को न्याय मिले और जो लोग दोषी हैं उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए, हमारे समाज और फौजी जवान के मनोबल को भी नीचा दिखाता है आज एक फौजी जवान सरहद पर अपने घर परिवार को छोड़कर अपने देश के लिए बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहता है और वह जब छुट्टी आता है तो उसके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट किया जाता है यह बहुत ही निंदनीय कार्य है हम इस मामले को लेकर जीओसी दीपा टोली आर्मी कैंप डीजीपी झारखंड सीएम झारखंड एवं महामहिम राज्यपाल को भी ज्ञापन देने वाले हैं इस प्रदर्शन में शामिल वेटरन अखिलेश प्रदीप सिन्हा चंदन विशाल गणेश आर पी सिंह राजेश विजय विवेका आभास उमेश मुंडा दिलीप एवं बहुत सारे वेटरन सदस्य शामिल थे अगर सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया तो हम लोगों ने अल्बर्ट एक्का के मूर्ति के सामने कसम खाया है कि इसका विरोध प्रदर्शन हर जिले और गांव गांव में किया जाएगा