नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineदेश-विदेश

वियतनाम-भारत के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, नए रूट भी खुले

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की वियतनाम यात्रा ने दोनों देशों के बीच हवाई सेवाओं को नए आयाम दिए हैं। कोरोना महामारी के बाद से दोनों देशों के बीच स्थगित सीधी हवाई सेवाओं को स्पीकर बिरला और वियतनाम की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष हुए ने न सिर्फ बहाल किया बल्कि नए मार्गों पर हवाई सेवाओं का शुभारंभ भी किया।

कोरोना महामारी से पहले वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट, हनोई और हो चिन मिन्ह सिटी से नई दिल्ली के लिए नियमित उड़ानों का संचालन कर रही थी। इसके अलावा बौद्ध आध्यात्मिक केंद्र बोधगया के लिए भी चार्टर्ड उड़ानों का संचालन किया जा रहा था। लेकिन महामारी आने के बाद से यह सेवाएं स्थगित थी। लोकसभा अध्यक्ष बिरला की यात्रा के दौरान को इन उड़ानों को फिर से बहाल किया गया है। हो ची मिन्ह सिटी तथा हनोई और नई दिल्ली के बीच दो मौजूदा सेवाएं 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को फिर से शुरू होंगी।

इसके अलावा चार नए मार्ग हनोई-मुंबई, हो ची मिन्ह सिटी-मुंबई और फु-क्वोक के दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप को नई दिल्ली और मुंबई से जोड़ेंगे। वियतजेट एयर 2 जून से एचसीएम सिटी-मुंबई मार्ग पर प्रत्येक सप्ताह चार राउंड-ट्रिप उड़ानें संचालित करेगी और 3 जून से हनोई-मुंबई मार्ग पर तीन साप्ताहिक राउंड-ट्रिप उड़ानें संचालित करेगी। इसी तरह फु क्वोक-मुंबई मार्ग पर प्रत्येक सप्ताह चार राउंड-ट्रिप उड़ानें उपलब्ध होंगी और फु क्वोक-नई दिल्ली मार्ग तीन उड़ानें 8 और 9 सितंबर से उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर स्पीकर बिरला ने कहा कि वियतनाम और भारत के बीच नई और बढ़ी हुई कनेक्टिविटी दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन के अवसर उत्पन्न करेगी, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा।

  • गैलेक्सी डिजिटल और टेक महिंद्र के बीच एमओयू

लोकसभा अध्यक्ष बिरला और एनए के अध्यक्ष हुए की उपस्थिति में वियतनाम की गैलेक्सी डिजिटल होल्डिंग्स, सोविको समूह और भारत के टेक महिंद्रा लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम बनाने के समझौते के लिए दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी हुआ। इस समझौते के टेक महिंद्र और गैलेक्सी डिजिटल वियतनाम में एक वैश्विक सॉफ्टवेयर विकास केंद्र स्थापित करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा डेटा एक्सचेंज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) सेवाएं, अनुसंधान और नवाचार केंद्रों और आईटी प्रशिक्षण केंद्रों पर भी काम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button