नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडपलामू

भांजा के सामने मामा की गला रेत कर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जमीन विवाद में हत्या की आशंका, सूरत से काम कर लौट रहा था घर

पलामू: पाटन थाना क्षेत्र के कांके में महेंद्रा मोड़ पर एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान बरसैता गांव के कृष्णा दुबे (26वर्ष) पिता नारद दुबे के रूप में हुई है। हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। युवक सूरत में काम करता था और अपने घर लौट रहा था। शव देखने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसपी चंदन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि कृष्णा दुबे सूरत में रहकर काम करता था। वहां से छुट्टी लेकर वह अपने घर लौट रहा था। पलामू एक्सप्रेस से डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर उतरा था और वहां से आज अहले सुबह अपने घर जाने के लिए चला था। बरसाइता में महिंद्रा मोड़ के पास आॅटो से उतरने के बाद पैदल अपने गांव की ओर मुड़ा। इसी क्रम में अपराधियों ने उसे कब्जे में लिया और गला रेत कर हत्या कर दी। कृष्णा दुबे के पिता नारद ने इस घटना के पीछे जमीन विवाद बताते हुए गोतिया परिवार के •ााई का हाथ बताया है। एसपी ने कहा कि पड़ोस में रहने के कारण युवक के सूरत से लौटने की जानकारी उसके पड़ोस में रहने वाले चाचा को मिल गई होगी।

आॅटो से उतरते ही अपराधियों ने लिया कब्जे में
एसपी ने कहा कि कृष्णा दुबे की हत्या उसके घर के 8 वर्षीय •ाांजे के सामने हुई। बच्चा कृष्णा दुबे को लेने के लिए आॅटो स्टैंड पहुंचा था। बच्चे के अनुसार अपराधियों की संख्या 3 थी और उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। कृष्णा दुबे को देखकर अचानक सड़क पर आए और कब्जे में ले लिया। बच्चे के अनुसार हत्या करने से पहले कृष्णा दुबे के पैर में गोली •ाी मारी गई। बाद में तेज धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। पुलिस बच्चे से अपराधियों का हुलिया सहित अन्य मामलों की जानकारी ले रही है।
जॉच के लिए विशेष टीम का गठन
घटना के कारणों की जांच के लिए पुलिस की ओर से विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीम युवक के परिवार के सदस्यों के अलावा उसके नजदीकी दोस्तों से पूछताछ करेगी। पुलिस इस मामले में अ•ाी अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रही। सूत्रों का दावा है कि जांच की गति तेज करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा घटना स्थल पर सबूत जुटाने के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने इस बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button