नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडधनबाद

छठ करने घरवाले गए गांव,चोरों ने बंद घर का तोड़ा ताला, हजारों की संपति गायब

धनबाद : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोला कुसमा स्थित बंद आवास को चोरों ने छठ पर्व के दौरान निशाना बनाया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह गृहस्वामी को लगी। जब वह छठ पर्व मना कर अपने गांव से धनबाद लौटे।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोला कुसमा निवासी सुनील वर्मा छठ पर्व के दौरान अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। जहां से सोमवार की सुबह वह अपने कोला कुसमा स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर में बंद किये हुए सभी चार ताले टूटे हुए थे और कमरे में रखे हुए 10 हजार नगद तथा कीमती गहने-जेवर गायब है।

घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल गृहस्वामी से लिखित शिकायत लिया। वहीं पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button