![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210813-WA0010.jpg)
पलामू:आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में आरोपी शिवम पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 4 मोबाल और 40 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह बुजुर्ग दंपति के व्यवहार से परेशान रहता था। वह इतना तंग आ गया था कि गुरुवार की सुबह उन्हें चाकूओं से गोद दिया। पुलिस को उसने बताया कि वह पबजी गेम का भी आदी है।