नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

हमें बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना है:सबलू मुंडा

रांची: चडरी सरना पूजा समिति के अध्यछ सबलू मुंडा के नेतृत्व में सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर कोकर डिस्टलरी पूल स्थित बिरसा मुंडा समाधि में माल्यार्पण किया मौके पर सबलू मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा  का सपना अधूरा है,  क्योंकि अभी तक झारखंड के छात्र नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है नहीं ही रोजगार दिया जा रहा हैl
अभी भी बिरसा मुंडा के पर पोते सब्जी बेचने को मजबूर हैं और चपरासी की नौकरी करने को लेकर मजबूर हैl

समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा ने कहा हमें बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना हैl  अभी भी अबुआ दिसुम अबुआ राज का सपना अधूरा हैl भगवान बिरसा मुंडा का सपना था कि आदिवासियों के लिए अलग धर्मकोड  हो उसके लिए संघर्ष करने आवश्कता है l  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर लिंडा, आकाश मुंडा, चिकू लिंडा,भोलू मुंडा,अमन मुंडा, सुखदेव खलखो, सुनील राज के साथ समिति के सभी गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button