नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडमौसमरांची

मौसम लेगा करवट :आज और कल बारिश और वज्रपात के आसार

रांची-अगले 2 दिन 20 व 21 मार्च को रांची सहित झारखंड में बारिश के आसार हैं। राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण साउथ-ईस्ट राजस्थान से हवा का मूवमेंट पश्चिम से पूर्व यानी झारखंड की ओर आ रहा है इस कारण बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

बारिश के समय बाइक और खुले आसमान या पेड़ के नीचे ना रहें

माैसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर लाेगाें काे सतर्क रहने के लिए कहा है। कहा कि बारिश के समय बाइक और खुले आसमान या पेड़ के नीचे ना रहें। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के नाॅर्थ-वेस्ट हिस्से के कुछ भागाें में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 23 मार्च तक रांची का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button