नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

मधुपुर उपचुनाव:भाजपा से कौन होगा उम्मीदवार,मंथन जारी

उम्मीदवार चयन के लिये प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह एवम नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी अधिकृत

रांची:मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस लिया है। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई।

बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, रविन्द्र राय, सांसद विधुत वरन महतो, सुदर्शन भगत, आरती सिंह, श्याम नारायण दुबे, केदार हाजरा उपस्थित थें।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को उम्मीदवारों के नाम की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने हेतु अधिकृत किया

मीडिया को बैठक की जानकारी देते हुए आदित्य साहू ने बताया कि मधुपुर उपचुनाव हेतु कई नामो पर बैठक में चर्चा हुई। सर्वसम्मत्ति से तीन लोगों का नाम केंद्र को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड में चर्चा के बाद केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवार की घोषणा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button