नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

रूपा तिर्की हत्याकांड एवं बढ़ते दुष्कर्म पर महिला कांग्रेस क्यों है मौन:आरती कुजूर

रांची:कांग्रेस द्वारा महंगाई पर भाजपा कार्यालय के सामने दिए गए धरने के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कड़े शब्दों में कहा कि झारखंड में जेएमएम,कांग्रेस, आरजेडी गठबंधन वाली वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक 2400 से भी अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं घटी है।जिसमें लगभग 700 से अधिक आदिवासी महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित हुई है।कांग्रेस के किसी भी नेताओं, महिला विधायकों या सांसद का एक भी बयान नही आना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति नकारात्मकता को दर्शाता है।

कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के ऊपर महिला कांग्रेस चुप्पी साधे हुए हैं। रूपा तिर्की हत्याकांड पर कांग्रेस की महिला मोर्चाने पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने की कोई पहल नही की।

कुजूर ने सवालिया लहजे में पूछा ,क्या रूपा तिर्की की हत्या इनके लिए कोई मायने नहीं रखता l राज्य भर में सभी स्थानों पर चाहे साहिबगंज, बरहेट,गोड्डा, गुमला, खूंटी ,रांची सभी जिला में महिलाएं असुरक्षित हैं इस पर महिला कांग्रेस चुप क्यों है।क्या महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सत्ता के सामने कुछ भी नहीं है l
कहा कि रूपा तिर्की हत्याकांड में मुख्यमंत्री,मंत्री,विधायक से लेकर सतारूढ़ राजनीतिक पार्टी का मौन अपराधियों के हौसले को बढ़ाने में सहायता कर रहा है।
कहा कि कांग्रेस की महिला विधायक जितना अपने मान सम्मान केलिये चिंतित हैं उतना अगर राज्य की बहन बेटियों केलिये चिंतित होती तो राज्य का बड़ा कल्याण होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button