नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

रांची में बंद का व्यापक असर, सड़क पर आगजनी,रोड जाम किया गया

रांची:एस. सी./ एस. टी. के आरक्षण में वर्गीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विगत दिनों दिये गए निर्णय के विरोध में सामाजिक संगठनों द्वारा भारत बंद बुलाया गया,बंद का समर्थन, झामुमो,कांग्रेस, आरजेडी,समेत कई आदिवासी संगठनों ने भी किया,

आज के भारत बंद का व्यापक असर रांची सहित राज्य भर में देखा गया. राजधानी में ज्यादातर दुकानें बंद रही, अलग अलग दलों से जुड़े नेताओं की टोली बारी बारी से बंद को सफल बनाने के लिये झंडे बैनर के साथ सड़क पर उतरते रहे. इमरजेंसी सेवा को छोड़ बाकी सभी सेवाएं बंद में शामिल रही,अलग अलग संगठन के लोग अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन। करते रहे, भारत बंद का राजधानी रांची में व्यापक असर दिख,सड़क पर टायर जला कर, बांस बल्ली से रोड को जाम किया गया,कोई भी वाहनों को चलने नहीं दिया गया,बंद समर्थक आम लोगों से उलझते रहें,
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़कों पर छिटपुट वाहन चल रहे हैं लेकिन ज्यादार दुकानें बंद रही. अलग अलग राजनीतिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पहुंच कर विरोध करते नजर आए. राज्य के कई इलाकों में सड़क और रेल सेवा भी बाधित करने की खबर है. वहीं रांची से अन्य जिलों के लिए खुलने वाली बस सेवा बंद रही।

मेन रोड में जमकर हुआ प्रदर्शन

भारत बंद को पूर्ण समर्थन देने हेतु झामुमो केन्द्रीय नेतृत्व के निदेशानुसार झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे जिला समिति के पदाधिकारियों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए रांची के फिरायालाल स्थित अलबर्ट एक्का चौक से जुलूस निकालकर पुराना हाई कोर्ट डोरंडा स्थित बाबासाहेब डॉ भिवराव अम्बेडकर की प्रतिमा के निकट शांतिपूर्वक अपना विरोध जताया साथ ही बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button