नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधजमशेदपुरझारखंड

दहेज के लिए विवाहिता को जबरन जहर खिलाने का आरोप,महिला की मौत

जमशेदपुर: सोनारी बाल विहार में रहने वाली महिला सुषमा कुशवाहा (22) की आज सुबह एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई। सुषमा ने शुक्रवार की सुबह जहर खायी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए •ार्ती कराया गया था।। परसुडीह के गदड़ा में रहने वाले मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने अस्पताल में ही जमकर हंगामा किया। सुषमा की 8 माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतका के चाचा राजधर कुशवाहा ने बताया कि •ातीजी ने शुक्रवार की सुबह जहर खाया। लेकिन ससुराल वालों ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। सुबह जब •ातीजी की मौत हो गई तब फोन कर उन्हें घटना की सूचना दी गई। उन्होंने बताया ससुराल में दहेज के लिए •ातीजी को प्रताड़ित किया जाता था। •ातीजी को जबरन जहर खिलाकर मारा गया है। उसकी शादी दिसंबर 2020 में सोनारी के बाल विहार में रहने वाले सोनू कुशवाहा से हुई थी। सोनू दिल्ली में एक प्राइवेट जॉब करता है। इस मसले पर मृतका के पति सोनू कुमार ने कहा कि दहेज के लिए सुषमा को प्रताड़ित करने की बात गलत है। मंगलवार को वह दिल्ली से घर लौटा था। बुधवार को पत्नी के साथ उसकी किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद से पत्नी नाराज चल रही थी। शुक्रवार की सुबह उसने खेत में छिड़कने वाला कीटनाशक पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे एमजीएम लाया गया। दोपहर तक वह नॉर्मल हो गई थी। सुबह अचानक उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button