नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineजमशेदपुरझारखंड

बाइक के चेन में फंसा महिला का दुपट्टा,गिरकर महिला की हुई मौत

जमशेदपुर:सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव दोमुहानी पुल के पास एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि महिला रानी कर्मकार अपने पति महेंद्र कुंभकार के साथ बाइक पर कपाली स्थित मायके से पोटका के कालिकापुर अपने ससुराल जा रही थी। दोमुहानी पुल के पास महिला की ओढ़नी बाइक की चेन में फंस गई जब तक वह कुछ समझ पाती, बाइक से अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गर गई। सिर से हेलमेट भी खुलकर फेंका गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।इधर शव को शीतगृह में रख दिया गया है। मृतक की एक चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। इधर महिला के चाचा ससुर घनश्याम कुंभकार ने बताया कि रानी अपने पति के साथ बुधवार की शाम को मायके गई थी। गुरुवार सुबह दोनों बच्चों को साथ लेकर पति के साथ ससुराल वापस लौट रही थी। इस दौरान पुल पर हादसा हो गया। सूचना पर वे लोग अस्पताल पहुंचे। बच्चों को हल्की चोट आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button