![बीमारी से परेशान महिला ने किया आत्महत्या](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/06/10-8.jpg)
धनबाद-चिरकुण्डा: चिरकुंडा थाना अंतर्गत रानी सती मंदिर के पीछे बुधवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने फांसी से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के संबंध में मृतिका के बेटा सुरेश साव ने बताया कि उनकी माता उर्मिला देवी गंभीर बीमारी केंसर से पीड़ित थी। वह लगातार कहते रहती थी कि मुझे काफी तकलीफ एवं दर्द रहता है।
सुबह देखा कि मां फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली
बर्दास्त नही कर पा रही हूँ। इस संबंध में अपने भाई एवं बहन को कई बार मां के तकलीफ के बारे में बोल रखा हूँ। कल रात मां को खाना खिलाकर सुला दिया। उसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह देखा कि मां फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसके बाद मैंने आसपास के लोगों वार्ड पार्षद सुनीता शर्मा को खबर की। उनलोगों ने चिरकुंडा पुलिस को घटना की जानकारी दी।