![नवजात बच्चे की मौत से सदमे में विवाहिता ने लगायी फांसी](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/03/10-4.jpg)
राँची:राजधानी राँची के स्टेशन रोड के एक होटल की छत पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
महिला की लटकती शव को देख कर हड़कंप मच गया,
पिछले दिनों भी स्टेशन रोड के होटल से एक युवती की लाश मिली थी,
युवती के पास से आधार कार्ड मिला है,युवती का नाम बिल्किच मंडल ,पता दिघरा,नदिया वेस्ट बंगाल दर्ज है।
युवती गुरुवार की शाम में होटल में आई थी,आज सुबह 9 बजे छत पर शव लटका मिला है।
बताया जा रहा है की शुक्रवार सुबह होटल के कर्मचारी जब छत पर पानी टंकी देखने गया तब उसे लटकता हुआ शव देखा और चिल्लाया,
सूचना पर चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को उतारा है।और रिम्स भेजा गया गया।आगे की छानबीन जारी है।मिली जानकारी अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में होटल जस्मिन के छत पर महिला का सुबह लटका लाश मिला है।महिला की उम्र 26 वर्ष है।महिला छत पर कैसे पहुँचकर लटकी है।पुलिस जांच में जुटी है।वहीं महिला के परिजनो से सम्पर्क करने की कोशिश को जा रही है।