नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

मोदी सरकार की नीतियों में महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता: वानथी श्रीनिवासन

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सम्पन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने भरी हुंकार

रांची:भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला शक्ति ही महाशक्ति है। मोर्चा की महिलाएं घर-घर रसोई तक संपर्क करेंगी तो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यसमिति बैठक में शामिल होने आई बहने अपने पिता, पति या पुत्र की वजह से नहीं, बल्कि अपने काम और परिश्रम की वजह से बैठी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों में महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता पर है।घर की अर्थव्यवस्था व वित्तीय प्रबंधन के अधिकार से जनधन खाते को जोड़ते हुए निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाए जाने के निर्णय को प्रधानमंत्री की महिला सम्मान के प्रति सोच बताया।स्वच्छ भारत मिशन की सराहना करते हुए भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि यह शौचालय सिर्फ ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, महिला सम्मान का प्रतीक हैं। पहले ग्रामीण महिलाओं के जीवन में अंधेरा था, उन्हें अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि राज्य की पूर्व की भाजपा सरकार ने महिला को केंद्रित कर जो विकास कराया है, उसे कोई खारिज नहीं कर सकता। भाजपा में लोकतंत्र की खूबसूरती है, यह दूसरे दलों में नही।वनाथी श्रीनिवासन ने तीन तलाक कानून का भी जिक्र किया। कहा कि एक वर्ग की महिलाओं की आजादी की बात कथित सेक्युलरों ने कभी नहीं की, लेकिन मोदी जी ने उनके लिए कानून लाए।उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्तओं की आवाज को लाठी के दम पर सरकार नही बंद कर सकती। वे राज्य में लगातार बढ़ती बलात्कार,उत्पीड़न, हत्या की घटना के खिलाफ एवं महिला सम्मान को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

हेमन्त सरकार में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे: दीपक प्रकाश

कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा की भाजपा पार्टी विथ डिफरेंस, आइडियोलॉजी विथ डिफरेंस ,गवर्मेंट विथ डिफरेंस,कार्यकर्ता विथ डिफरेंस के साथ आगे बढ़ रही।राष्ट्रवाद और अंत्योदय के मंत्र के साथ पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के सात वर्षों के शासन में जन सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। गरीबो की योजनाएं पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त लागू हो रही। देश का स्वाभिमान और सम्मान दुनिया मे बढ़ रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार 11 महिला मंत्रिमंडल में शामिल है,उसमे झारखंड की बेटी को भी शामिल किया गया है,इसके लिए झारखंड की जनता कृतज्ञ है।पिछले पांच वर्षों के भाजपा सरकार में जिस तरह विकास की कार्य को गति दी गई,विधि व्यवस्था जिस तरह से दुरुस्त था, आज इसके उलट राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है, विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। विकास कार्य पूरी नगण्य हो चुकी है।महिलाओं के सुरक्षा भगवान भरोसे है। युवाओं को नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फांसकर जेल भेजा जा रहा है। जनसमस्या को लेकर अपनी भावना व्यक्त करने पर लाठी महिला कार्यकर्ताओ को अपराधियो की तरह लाठी से पीटा जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राज्य सरकार की जुल्म शोषण एवं लाठी से डरने वाली नही है, विषम परिस्थितियों में भी पार्टी कार्यकर्ता संघर्ष करना जानते है।उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि वर्तमान सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।

सशक्त संगठन के निर्माण में महिला बहनों का योगदान है अहम: रघुवर दास

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा की कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रहे योजनाओ का लाभ ज्यादा से ज्यादा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोग योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में समझ नहीं पाते ,ऐसे लोगो को चिन्हित कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं उनके पास जाकर योजनाओं के बारे में बताना है और लाभ दिलवाना है।आगे उन्होंने कहा कि रघुवर की महिला मोर्चा प्रण कर ले तो इस राज्य के भाग्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सशक्त संगठन का निर्माण में महिला बहनों का अहम योगदान होता है। पार्टी के लिए समर्पण का भाव अत्यंत जरूरी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि झारखंड को आगे लाने के लिए महिला शक्ति का प्रथम पंक्ति में होना अति आवश्यक है।झारखंड का यह सौभाग्य है कि मोदी जी ने झारखंड की एक बेटी को अपने मंत्रिमंडल में स्थान देकर राज्य की महिला को सम्मान देने का काम किया है।

स्वच्छ भारत अभियान बढ़ाया महिलाओं का सम्मान: बाबूलाल मरांडी

नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महिला मोर्चा जितना अधिक मजबूत होगा, पार्टी उतनी मजबूत होगी और लंबे समय तक पार्टी को मजबूत कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि यदि एक महिला को संगठन से जोड़ते है तो उसका पूरा परिवार पूरा पार्टी से जुड़ जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह स्वच्छ भारत अभियान के तहत बहनों के लिए योजनाबद्ध तरीके से शौचालय बनवाया वह काबिले तारीफ है। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया। रघुवर सरकार में महिलाओं के लिए ₹1 में रजिस्ट्री की शुरुआत हुई जो महिला बहनों के लिए सम्पति की मालिक बनने का माध्यम था। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में सबसे ज्यादा कुपोषित लोग हैं तथा रक्त की कमी की शिकायत महिला और बच्चे को हैं,इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सहायता प्रदान करें और योजनाबद्ध तरीके से उन्हें लाभ पहुंचाएं।

संगठन निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा महिला मोर्चा के दायित्व बाद है। उन्होंने परिवार, समाज के साथ साथ संगठन के कार्यो में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी है।कार्यकर्ताओ के द्वारा अपने लोगों के बीच सेवा पहुंचाने का कार्य करना है। सभी वर्गों के बीच पहुंचना है तथा सबसे निचली इकाई बूथ-शक्ति केंद्र में जाकर अलग अलग वर्गों के लोग शिक्षक, डॉक्टर, कवि, सामाजिक व्यक्ति जैसे लोगो को संगठन में शामिल कर उन्हें मजबूत करने की आवश्यकता है। पार्टी की सांगठनिक मजबूती में महिलाओं का है विशेष योगदान।

लाठी डंडे से डरने वाली नहीं है महिलाएं, हेमन्त सरकार के जुल्म के खिलाफ संघर्ष रहेगा जारी: आरती कुजूर

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड वीरांगनाओं की धरती है। यहां बिरसा मुंडा,सिध्ह-कान्हू के साथ साथ फूलो-झानो, सिनगी दई,कइली दई जैसी महान वीरांगनाओं ने अपनी मिट्टी और मान सम्मान,स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित की थी। आज हेमन्त सरकार में महिलाओं के प्रति लगातर हिंसा, रेप,उत्पीडन, हत्या की घटना हो रही है। राज्य की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय न्याय की मांग करने वाली महिलाओ पर अपराधियो जैसा लाठी से मारा पीटा एवं केस दर्ज किया जा रहा है। लेकिन महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इन सब से डरने वाली नही है। महिला सम्मान को लेकर मोर्चा संघर्ष करते रहेगी।उन्होंने रूपा तिर्की मामले पर हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच का आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह झारखंड की महिलाओं की जीत है।पार्टी रूपा मामले पर लगातार सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रही है।

इसके पूर्व पार्टी की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जिसका समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू एवं लवली गुप्ता ने किया।

शोक प्रस्ताव मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पांडेय ने किया।

शोक प्रस्ताव में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत,ज्ञानू जालान,प्रणय दत्त,लक्षमण गिलुवा,पुष्पा देवी,उषा झा,अनिल सिन्हा सहित कई विभिन्न जिलों कार्यकर्ताओं दिवंगत कोरोना वारियर्स, पत्रकार गण,सहित कोरोना से राज्य में दिवंगत सभी लोगों के प्रति श्रद्धान्जलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन महापुरूषो के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।मंच पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन का स्वागत मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं तलवार देकर किया।अन्य अतिथियों का स्वागत रूप सिंह,नीलम यादव,मंजू लता, रमा सिन्हा, सुमन गागराई,अनिता वर्मा,माधुरी देवी ने किया।

विभिन्न सत्रों का संचालन महामंत्री डॉ सीमा सिंह एवं मंजुलता दुबे ने किया।

बैठक के प्रारंभ में वंदेमातरम गान सोनी हेम्ब्रम और लक्मी कुमारी ने किया।

इस बैठक में डॉ लुईस मरांडी,विमला प्रधान,सीमा शर्मा, प्रिया सिंह पटेल, रूप लक्ष्मी मुंडा, कल्याणी शरण,उषा पांडेय, आरती राणा,रागिणि सिन्हा, पूनम प्रकाश, रोशनी तिर्की ,सीतामणी तिर्की ,रुपा सिंह, अमिता रक्षित, रेणुका मुर्मू,सरिता पांडेय, रेणु तिर्की,रीता शर्मा,विनीता कुमारी,नीलम यादव,रमा सिन्हा, बबीता वर्मा सिंह,रेखा महतो, लवली गुप्ता, कुमकुम देवी,रायमुनी देवी, सुचिता सिंह,सोनी हेमरोम, नीलम चौधरी, रंजीना सिंह,लक्की सिंह,कृष्णा महतो,रितु रानी सिंह, प्रगति शंकर, अर्चना सिंह, पिंकी खोया,सुमन गगराई सहित कई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button