नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

चोरी के आरोप में महिलाओं को लाठी डंडे से पीटा,गांव से तड़ीपार की सुनायी सजा

ग्रामीणों ने मस्जिद में ले जाकर बांधा, फिर दोनों को लाठी से जमकर पीटा,पंचायत ने कहा शरीयत के मुताबिक दिया गया दंड

रांची:राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू के मंसूरी पंचायत ने गांव की दो महिला पर चोरी का आरोप लगाकर उसे लाठी से पीटने और गांव से तड़ीपार करने की सजा सुनायी। इस फैसले के बाद पंचायत के लोगों ने न सिर्फ उस महिला को बल्कि उसके परिवार वालों को भी सुकुरहुट्टू मीनार मस्जिद में ले गए। वहां पर पीलर में रस्सी से बांधकर दोनों महिला को बेरहम की तरह पीटा गया। वहीं एक महिला के पति की भी जमकर धुनाई की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन दोनों महिला को गांव से तड़ीपार कर दिया गया। मंसूरी पंचायत का कहना है कि मुस्लिम शरियत के हिसाब से सजा सुनायी गई है।
दरअसल, सुकुरहुट्टू की रहने वाली एक महिला पर रांची के मेन रोड में स्थित कपड़ा दुकान में चोरी करने का आरोप लगा था। इसकी जानकारी सुकुरहुट्टू के ग्रामीणों को मिली। इस मामले को लेकर पंचायत की मंगलवार को सुकुरहुट्टू में बैठक बुलायी गई। बैठक में महिला को भी बुलाया गया। पंचायत के सदर शफीक मंसूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला से चोरी करने की बात कबूल करायी गयी। महिला ने पंचायत के समक्ष स्वीकार किया कि वह मेन रोड में चोरी करते हुए पकड़ी गई थी। इसके बाद पंचायत ने उसे सजा सुनायी। फैसला होते ही महिला और उसके परिवार के सदस्यों को सीधे मस्जिद ले जाया गया। वहां पर जमकर पीटा गया। महिला को कमर और पैर में करीब पचास लाठियां मारी गयी। खुलेआम महिला को पीटा जा रहा था, लेकिन मस्जिद में मौजूद भीड़ में से कोई भी उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। पंचायत के लोग महिला को पीटते रहे। हालांकि अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
बाल पकड़कर घसीटा, फिर पीटा
मस्जिद में पीटाई के बाद महिला वजू खाने में बने एक पिंडा में बैठ गई। मौजूद भीड़ उस महिला को बाल पकड़कर घसीटकर नीचे लाया। इसके बाद फिर से उसकी लाठी से पिटाई की गई।
माफी की गुहार लगाती रही महिला, पर किसी ने नहीं सुनी
पिटाई के दौरान महिला बार-बार हाथ जोड़कर भीड़ से बचाने की गुहार लगाती रही। अपने किए की माफी मांगती रही। मगर भीड़ में मौजूद लोगों को तनिक भी दोनों महिलाओं पर तरस नहीं आया। कोई भी व्यक्ति उस महिला को बचाने के लिए आगे नहीं आया। भीड़ के सामने महिला पिटती रही और लोग तमाशबीन बने रहे।
सालों से कर रही थी चोरी, जेल भी गई
पंचायत के लोगों का आरोप है कि दोनों महिला सालों से चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थी। रांची के मेन रोड, पिठोरिया समेत कई स्थानों पर चोरी करती पकड़ी भी गई है। पिठोरिया में चोरी करते हुए पकड़े जाने पर उसे जेल भी भेजा गया था। इसके बावजूद महिला चोरी करना नहीं छोड़ी थी।
सामाजिक तौर पर दिया गया है दंड- सदर
मंसूरी पंचायत के सदर शफीक मंसूरी ने बताया कि महिला को कई बार चोरी जैसी वारदात को अंजाम देने से मना किया गया। उसे और उसके परिवार के सदस्यों को भी समझाया गया कि वे लोग उसे रोके। इससे गांव की बदनामी हो रही है। मगर दोनों महिलाओं ने किसी की बात नहीं सुनी। जिसके बाद पंचायत की बैठक हुई। सामाजिक तौर पर दोनों महिला और उसके परिवार के सदस्यों को सजा सुनायी गई। महिलाओं को तड़ीपार भी कर दिया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयी हरकत में
सुकुरहुट्टू की महिलाओं को लाठी से पीटने का सोशल मीडिया में वीडिया वायरल होने के बाद कांके पुलिस हरकत में आयी। गुरुवार की शाम पुलिस ने दोनों महिलाओं से थाने लेकर आयी। उसने घटना की जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं को पंचायत ने मुंह खोलने पर पूरे परिवार को गांव से निकालने की भी धमकी दी है। हालांकि पुलिस दोनों महिलाओं से लगातार पूछताछ कर रही है। कांके थानेदार ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button