नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

गोविंदपुर परियोजना फेज-टू में हाई वॉल से गिरकर मजदूर की मौत

बेरमो:सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर परियोजना फेज-टू में काम के दौरान खुली खदान में एक मजदूर की मौत। मजदूर हाई वॉल से गिर गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आस-पास काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और उसे गोविंदपुर जीरो प्वाइंट ले जाया गया। सीसीएल कर्मी 50 वर्षीय सोना राम मांझी फिटर के पद पर कार्यरत था। आज सुबह वह प्रथम पाली की ड्यूटी के लिए गोविंदपुर फेज-टू पहुंचा था। और काम के दौरान वह खुली खदान का हाई वाल से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वहां मजदूर जमा हो गए। और उसे तत्काल नियमानुसार आश्रित को नौकरी देने की मांग की। मृतक सीसीएल कर्मी 50 वर्षीय सोना राम मांझी के दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो परसाबेड़ा का रहने वाला है। मौके पर पहुंचे और परियोजना पदाधिकारी से वार्ता कर मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की। परियोजना पदाधिकारी परशुराम नायक ने नियमानुसार मृतक के पुत्र विकास कुमार मांझी को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंपा। मौके पर बोकारो थर्मल थाना प्र•ाारी रविन्द्र कुमार सिंह दल बल के साथ मौजूद थे। समझौते के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए •ोजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button