नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडधनबादराजनीति

कोल नेट की जगह सेफ नेट से वेतन पर्ची भेजने का मजदूरों ने किया विरोध, 23 ,24 फरवरी को होगा हड़ताल

धनबाद:कोल नेट की जगह सेफ नेट से मजदूरों का वेतन पर्ची भेजने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने नार्थ तिसरा 6 नंबर के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया प्रबंधन को चेतावनी भी दीया। कहा कि वेतन पर्ची में त्रुटि सुधार नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन होगा।

नेतृत्व कर रहे मोर्चा के भगवानदास पासवान ने कहा कि मुख्य रूप से सरकार और प्रबंधन एक साजिश कर निजी करण की ओर ले जा रहा है जिसका उदाहरण देखने को मिल रहा है सबसे पहले मजदूरों का जो वेतन पर्ची आता था कोल नेट के जरिए उसको समाप्त कर दिया गया उसके ज्यादा सेफ नेट के माध्यम से पर्ची भेजा जा रहा है इस पर्ची में काफी गड़बड़ी है संडे होलीडे छोड़ दिया जा रहा है कई तरह का मजदूरों का सूची अंकित नहीं है नाम में भी गड़बड़ी है जिस कारण काम करने के बाद भी उनका तनख्वाह महीने में कितना हुआ या दर्शाया नहीं जा रहा है कुल मिलाकर निजी करण करने पर प्रबंधन तुल गई है हम लोग इस का पुरजोर विरोध करेंगे जरूरत पड़ा तो पूरे लोदना क्षेत्र में चक्का जाम होगा। इसके अलावा श्रम कानून में संशोधन की तैयारी प्रबंधन कर लिया है 23 और 24 फरवरी को निजी करण के खिलाफ पूरे कोल इंडिया में हड़ताल किया जाएगा इसमें लोदना क्षेत्र के मजदूर भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफल बनाएंगे। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर फागु नापित सिदाम चन्द्र महतो बंटी सिंह अनिल सिंह दिनेश प्रसाद मनोज पासवान संतोष मिश्रा कन्हाई सिंह आदि थे। इधर अनिल सिंह ने कहा कि इस संबंध में प्रबंधन को बात करके अवगत करा दिया गया है जिसमें 12 बिंदुओं को दर्शाया गया है ‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button