नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

रेलवे ट्रैक पर मिला वार्ड सदस्य का क्षत विक्षत शव

धनबाद: शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक वार्ड सदस्य की क्षतविक्षत लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय प्रेम चंद मल्लाह के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। फिलहाल घटना कैसे और क्यों हुई इसपे संशय बरकरार है।
मृतक प्रेम चंद मल्लाह ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र स्थित रेंगनी पंचायत के मल्लाह बस्ती का वार्ड सदस्य बताया जाता है। मृतक पास में ही एक चाय नाश्ते का दुकान भी चलाया करता था। अपने गाँव का जन प्रतिनिधि होने के कारण घटना स्थल पर उसकी लाश देखने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोग प्रेम चंद की ऐसी मौत पर अचंभित दिखे

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब छह बजे भूली मध्य विद्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक पर वहाँ से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक लाश देखी। जिसके बाद मौके पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी। शव काफी बुरी हालत में था। बाद में लोगों ने उसकी पहचान वार्ड सदस्य प्रेम चंद मल्लाह के रूप में किया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस और स्थानीय भूली थाना को दी। इसके बाद रेल पुलिस मृत प्रेम चंद मल्लाह के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है। वहीं स्थानीय पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button