जमशेदपुर:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अब पूर्वी सिंहभूम जिले के बोराम पहुंच चुकी है। कल्पना सोरेन आदिवासी परिधान में वहां पहुंचीं और मौजूद महिलाओं को संबोधित किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि योजना होने से पहले हेमंत शुरू ने उनसे कहा आप लोगों से सवाल पूछें कि योजना चलती रहनी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चलने वाले लोगों ने इस योजना को बंद करने के लिए कोर्ट चले गए हैं। पीआईएल दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपलोग के चेहरे में मुस्कुराहट देखना चाहते हैं लेकिन, भाजपा आपके चेहरे की मुस्कान को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि आपका खाता तो चालू ही रहेगा लेकिन यहां से भाजपा का खाता बंद हो जायेगा। हमने मंईयां सम्मान यात्रा की शुरूआत गढ़वा जिले के भवनाथपुर से की थी कल्पना सोरेन ने कहा कि हमने मंईयां सम्मान यात्रा की शुरूआत गढ़वा जिले के भवनाथपुर से की थी। आज हम बोराम पहुंच गए हैं। यह पांचवीं यात्रा है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि भारी संख्या में महिलाएं मंईयां सम्मान यात्रा का हिस्सा बन रहीं हैं। कल्पना सोरेन ने वहां मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहन-बेटियों के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत की है। । इस योजना के तहत हर घर की हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपए दे रही है। यानी साल में 12,000 रुपए एक महिला को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि घर में अगर एक से अधिक महिला हैं, तो उनको भी इसका लाभ मिलेगा। यानी 2 महिला को महीने में 2,000 रुपए और साल में 24,000 रुपए। इसी तरह अगर घर में 3 महिलाएं हैं, तो उस परिवार की महिलाओं को साल में 36,000 रुपए मिलेंगे। हेमंत सोरेन ने यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की है।
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को कोल्हान में मंइयां सम्मान यात्रा शुरूआत जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा व समाधि स्थल पर माल्यार्पण व नमन कर दूसरे दिन की यात्रा की शुरूआत की।