नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडधनबाद

जैप जवान की साहेबगंज में हुई मौत

धनबाद:सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनुडीह एनबीसीसी कॉलोनी निवासी जैप के जवान टारजन रविदास की गुरुवार की रात स्वास्थ्य खराब होने से साहिबगंज में मृत्यु हो गई। जवान की मौत की खबर से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि जैप जवान टारजन के पिता होरेल रविदास बीसीसीएल कर्मी थे। परिवार में मां मीना देवी, एक छोटा भाई रवि, तीन बहने ममता देवी, कुसुम कुमारी व कंचन कुमारी के अलावे टारजन की पत्नी अनिता देवी, दो पुत्र आदि व आलोक है। टारजन काफी मृदुभाषी, मिलनसार थे। टारजन की पद्दोन्नति एसआई में होनी थी। जिसे लेकर रांची में कुछ माह तक उन्होंने प्रशिक्षण भी लिया था। प्रशिक्षण के लिए जाने से पूर्व छठ पूजा के समय टारजन नुनूडीह आये थे। वे जैप परिसर स्थित क्वार्टर में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। साहिबगंज में पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार मोहलबनी में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button