रांची:राजधानी रांची में जमीन कारोबारी के रूप में पैर पसारने की कोशिश कर रहे 42 वर्षीय तस्लीम खान को रांची पुलिस ने सुखदेव नगर थाना की मदद से धर दबोचा। दरअसल तस्लीम खान जमीन कारोबारी के रूप में बड़ा काम कर नाम कामना चाहता था।
शाह बाघ हथियार लेने आया था तस्लीम
सोहरत कमाने की चाह में तस्लीम खान रांची के ग्रामीण क्षेत्र काठीटाड थाना से हथियार खरीदने के लिए रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के शाह बाघ अशरफ शाह पिता जैनुल शाह के पास पहुंचा लेकिन इसकी सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई। पुलिस ने मौके का फायदा उठाते तस्लीम खान को खरीदे हुए हथियार के साथ धर दबोचा। तस्लीम के खिलाफ अन्य थाने में आपराधिक मामलों की अनुसंधान चल रही है।