नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

रांची में अपराध का नया तरीका: अपराधी घर में घुसे अकेली महिला को नशे वाला रुमाल सुंघा कर जेवरात चुराकर हुए फरार

पुलिस मामला दर्ज कर दोनों युवकों के बारे में पता लगा रही है

रांची:अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वे दिन दहाड़े घर में घुस अकेली महिला को नशे वाला रुमाल सुंघा उसे लूट फरार हो जा रहे है। ऐसी ही घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के साइट पांच में घटी है। साइट पांच के क्वार्टर नंबर बी-2479 में रहने वाली किरण कुमारी (41) को अज्ञात दो अपराधियों ने नशे वाला रुमाल सुंघा उनके 95 हजार के जेवरात ले फरार हो गए। इस संबंध में किरण कुमारी ने 19 अप्रैल को जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 19 अप्रैल को दिन के एक बजे की है। किरण कुमार अपने घर में बच्चों के साथ थी। उसी समय दो व्यक्ति उनके घर में आए जिनकी उम्र 28 वर्ष थी। जैसे ही किरण कुमारी ने दरवाजा खोला दोनों ने उनके मुंह पर एक सफेद रंग का रूमाल रख दिया जिसमें कुछ ठोस वस्तु भी थी। वह बेसुध हो गई। फिर दोनों अपराधी उनके गले से चेन और कान का रिंग निकाल फरार हो गए। जिसकी कीमत 95 हजार रुपए थी। कुछ देर बाद जब किरण कुमारी को होश आया तो पाया की वे लोग फरार हो गए और उनके गले व कान के जेवरात गायब है। इसके बाद उन्होंने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों युवकों के बारे में पता लगा रही है कि वे कौन थे और कहा से आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button