चतरा:पुलिस द्वारा छापामारी कर अवैध तरीके से गांजे की खेती करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी सुरेश साव,एघारा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव,कुंदा थाना क्षेत्र बलही गांव निवासी राजू गंझू तथा बिहार के सलैया थाना क्षेत्र के सरदाना गांव निवासी रामविलास यादव शामिल है।