नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

लाखों की अफ़ीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

रांची:रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ और नगड़ी थाना क्षेत्र से चार अफीम के सौदागरों को धर दबोचा है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने लाखों की अफीम भी बरामद की है।

झारखंड में अफीम के सौदागर एक बार फिर से पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं, अब नशे के सौदागर तैयार की गई अफीम को झारखंड से बाहर निकालने की तैयारी में है। इससे पहले अफीम की खेती करवाने को लेकर नशे के सौदागर सक्रिय थे अब तैयार नशे की खेप को धीरे धीरे कर बाहर निकाला जा रहा है। इसी बीच पुलिस की सतर्कता की वजह से नशे के करवारी पकड़े भी जा रहे हैं। रांची के रूरल एसपी नौशाद आलम ने बताया कि चोरी छुपे बड़े पैमाने पर अफीम की फसल लगाई गई थी अब उन फसलों को लगातार तस्कर बाहर के राज्यों में ले जा रहे हैं। इसी बीच रांची के सीनियर एसपी को यह सूचना मिली थी कि तमाड़ इलाके में भी कुछ अफीम तस्कर अफीम पाउडर लेकर बाहर जाने वाले हैं इस सूचना पर डीएसपी बुंडू अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने दो युवकों सागर मुंडा और बिरसा मुंडा को गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 6 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया।

वही रांची पुलिस को दूसरी सफलता नगड़ी इलाके से मिली। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गुमला से अफीम की एक खेप लेकर कुछ सौदागर बस के जरिए रांची आने वाले हैं, जिसके बाद डीएसपी बेड़ो ने पुलिस बल के साथ सभी बसों की चेकिंग शुरू की, इसी दौरान एक बस से सरोज कुमार सिंह और मुकेश साहू नाम के व्यक्ति पकड़े गए और उनके पास से 4 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ।

पुलिस रख रही अफीम टेस्टिंग किट

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बड़े पैमाने पर तैयार अफीम को पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ले जाने की तैयारी तस्करों के द्वारा की जा रही है। जिसे लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट। अफीम की पहचान के लिए पुलिस कर्मियों को अफीम टेस्टिंग किट भी दिया गया है ताकि पकड़े गए अफीम को टेस्ट कार्य जा ना जा सके या अफीम है या फिर कोई दूसरा पदार्थ इससे तस्करों की गिरफ्तारी में पुलिस को बेहद मदद मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button