नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

2nd झारखंड राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

बोकारो की टीम ने पलामू को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

रांची:टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड एवं रांची जिला टेनिस वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबाल सह चयन ट्रायल मारवाड़ी 10+2 उच्च विद्यालय पुस्तक पथ अपर बाजार रांची में संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि के रूप में उत्तम यादव समाज सेवी एवं विषिठ अतिथि के रूप में बड़े भैया समाज सेवी जगदीश सिंह जग्गू, टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचीव ब्रजेश प्रसाद संघ के दीपक वर्मा,अंश वर्मा, महेश तिर्की, स्वाति प्रभा, शंकर रजक एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के कई जिले से लगभग 100 बालक बालिका एवं अधिकारी भाग ले रहे थे इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल के आधार पर चयनित बालक बालिका खिलाड़ी आगामी 24 वी मिनी एवं युथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो दिनांक 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2022 तक परदीप पोर्ट स्टेडियम जगतसिंह पुर ओरिसा में आयोजित एवं 24 वी सिनियर महीला पुरूष राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो दिनांक 5 जनवरी से 7 जनवरी 2023 तक कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा एन सी आर दिल्ली में आयोजित हो रही हैं झारखंड का प्रतिनिधत्व करेंगे जिसका घोषणा दिनांक 20 दिसम्बर को टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा की जाएगी l

दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बोकारो की टीम ने पलामू को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पलामू को एवं तृतीय स्थान रांची ने हासिल की आज के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सभी खिलारियों को मेडल पहना कर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किएl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button