रांची.राजधानी रांची में एक सिपाही के द्वारा सोमवार को एक महिला पर गोली चलाने का मामला सामने आया है।शहर के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित धुमसा टोली में यह घटना घटी है। जिसमे एक सिपाही ने एक महिला पर गोली चलाई है। हालांकि इस गोलीकांड में वह महिला बाल बाल बच गई है।
बाल बाल बची महिला
जानकारी के अनुसार नवीन कच्छप नाम के सिपाही ने महिला पर गोली चलायी है। जिस महिला पर गोली चलाई गई है।वह सिपाही की प्रेमिका बतायी जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।इस गोलीबारी की घटना में महिला बाल-बाल बची है।
पूरे इलाके में दहशत का माहौल
इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग दहशत में भी हैं। जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इस मामले की छानबीन कर रही है। गोली किस कारणों से चलाई गई है और महिला कौन है। इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है।