रांची:रांची में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, दाे दिनों से रांची में हो रही बारिश की वजह से राजधानी के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जबकि रविवार का 30 डिग्री था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार को दाे मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार हैं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है। इस वजह से झारखंड के उत्तर, पश्चिमी व दक्षिणी भाग और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है। वहीं, 14-15 सितंबर को थंडरिंग के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के दक्षिण-पूर्व के सिमडेगा, चाईबासा, गुमला, खूंटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 28 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। राजधानी रांची में दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्के व मध्यम दर
Related Articles
Check Also
Close