ओरमांझी में भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या
रांची : भाजपा एसटी मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष 38 वर्षीय जीतराम मुंडा को आज गोली मार दी गई है। इससे उनकी मौत हो गई है। घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू की है। अपराधियों ने जीतराम पर ताबड़तोड़ गोली बरसाई, इसके बाद वे फरार हो गए। गोली मारने के बाद जीतराम को मेदांता अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक कार्यकर्ता राजकिशोर साहू गोली लगने से जख्मी हो गए। उनका इलाज मेदांता में चल रहा है। उनके हाथ में गोली लगी है। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।एनएफ. जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।