नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

इंडी गठबंधन के लोग चुनाव के समय कई झूठी बातें करेंगे, उन्हें करारा जवाब देना है : भजनलाल शर्मा

हजारीबाग के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को रिकार्ड मतों से विजय बनाने की अपील

हजारीबाग:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 मई को हजारीबाग के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने तर्जन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसमें बड़ी संख्या में जनता मौजूद थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने भाषण की शुरुआत ‘जोहार झारखंड’ से की। उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर कांग्रेस के लोग आते हैं, झूठ और लूट की कहानी कहते हैं। अफवाह फैलाने का काम करते हैं, क्योंकि इन लोगों ने सबसे ज्यादा समय तक देश और प्रदेश में राज किया है। उन्होंने कभी गरीब की परवाह नहीं की। कभी किसानों की परवाह नहीं की। कभी गांव की परवाह नहीं की। एक बार चुनाव जीत जाते हैं, दोबारा क्षेत्र में नहीं जाते हैं। वे झूठ का सहारा ले रहे हैं। कह रहे हैं कि एनडीए सरकार बनने पर संविधान बदल देंगे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने साफ-साफ कहा है कि संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने की किसी की ताकत नहीं है। अब फेंक वीडियो चलाने का काम सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी घोषणा पत्र उठाकर देख ले। उसने अब तक कितना लागू किया है। कांग्रेस सिर्फ घोषणा करती है। चुनाव के समय पर आते हैं। जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। यह परिवारवाद के लोग हैं। परिवार की पार्टी है। कोई बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहता है, तो कोई पत्नी को मुख्यमंत्री बनना चाहता है। इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है। मुल्क के मालिक को इन्होंने रोड पर लाकर छोड़ दिया है। भ्रष्टाचारियों को शासन सौंपने का काम किया है। वर्ष 2014 के बाद देश में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। आप गांव का, जिले का परिवर्तन देख लें। प्रदेश का परिवर्तन देख लें।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और नक्सलवाद से मुक्ति का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। आज तक किसी किसान के खाते में पैसा आया था क्या, अब खाते में पैसा आता है और मोबाइल पर सूचना आ जाती है। 20 मई की सुबह 7:00 बजे से लाइन में लगकर लगातार कमल छाप में बटन दबाना है। पहले मतदान और उसके बाद जलपान करना है। हजारीबाग से मनीष जायसवाल को रिकॉर्ड बहुमत से विजयी बनाना है। इंडी गठबंधन के लोग चुनाव के समय कई झूठी बातें करेंगे। उन्हें करारा जवाब देना है। झारखंड से 14 में से 14 सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों को जिताना है।

*इडी गठबंधन के लोग गैरकानूनी काम करते हैं, इनसे सावधान रहें : बाबूलाल मरांडी*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक-एक वोट भारतीय जनता पार्टी को देना है। कमल छाप पर बटन दबाना है। हजारीबाग से मनीष जायसवाल को रिकॉर्ड बहुमत से चुनाव जीताना है और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का बहुत काम किये हैं। इतने कम दिनों में किसी प्रधानमंत्री ने इतना काम नहीं किया। उन्होंने गरीबों का विकास किया। महिला और बहनों को मान सम्मान दिया। शौचालय देने का काम किया है। गरीबों को घर दिया। गैस कनेक्शन दिया। घर-घर तक बिजली पहुंचाई। घर-घर में नल से पानी देने की योजना शुरू की। इलाज के लिए गरीबों को आयुष्मान कार्ड दिया। गरीबों को कोरोना काल से अब तक मुक्त राशन देने का काम भी कर रहे हैं। अगले 5 साल तक गरीबों को मुफ्त अनाज मिलेगा, ताकि कोई भी गरीब भूखा नहीं सोए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर देश और झारखंड में विकास के काम हुआ है। झारखंड अलग राज्य का निर्माण भी भारतीय जनता पार्टी ने किया। भाजपा जो कहती है, वह करती है। इंडी गठबंधन में शामिल दल झारखंड के विरोधी रहे हैं। कांग्रेस ने कभी झारखंड के लोगों के मान सम्मान की रक्षा नहीं की। झारखंड आंदोलन को खरीदने का काम किया। झारखंड सरकार लुटेरों की सरकार है। इसमें शामिल दल विकास विरोधी हैं। ये अपने परिवार और पैसे के लिए काम करते हैं। इडी गठबंधन के लोग गैरकानूनी काम करते हैं। इन लुटेरो से जनता को सावधान रहना होगा। हम सभी को एक-एक वोट कमल निशान पर डालना है और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

*वंशवाद और परिवारवाद का अंतिम चुनाव होने वाला है : अमर बाउरी*

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में कायाकल्प करके दिखाया है। कांग्रेस और उसके साथी दल 65 साल में भी नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने गांव को सशक्त बनाया है। गरीबों का उत्थान किया है। झारखंड में कांग्रेस और गठबंधन की सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया है। इंडी गठबंधन के लोग वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को मजबूत करने के लिए मैदान में खड़े हैं। 2024 का चुनाव वंशवाद और परिवारवाद का अंतिम चुनाव होने वाला है। देश के 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वोट देंगे। झारखंड की सरकार तुष्टिकरण भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दी है। झारखंड को खोखला बनाने का काम किया है। याद रखिएगा अंकित पांडे को कि सरकार ने इसके हत्यारे को बचाने के लिए कितनी ताकत लगा दी थी।

*याद रखेंगे कि जो प्रभु राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं : मनीष जायसवाल*

प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री देख रहा है जिनके मस्तक पर त्रिकुंड होता है और गले में रुद्राक्ष माला होती है इसीलिए भारत का चौतरफा विकास हो रहा है हिंदी गठबंधन का एक भी नेता प्रभु श्री राम का दर्शन करने आज तक अयोध्या नहीं गया। वोट देने से पहले याद रखेंगे कि जो प्रभु राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं। हजारीबाग के विकास और जनता के सम्मान के लिए हमेशा प्रयास करूंगा‌ कोई ऐसा काम नहीं छोडूंगा, जिससे आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचे।

इस अवसर पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद खीरु महतो, विधायक बिरंची नारायण, सुनीता चौधरी, समरी लाल, रामचंद्र चंद्रवंशी, अमित यादव, डॉ नीरा यादव, लंबोदर महतो, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, शशि भूषण भगत, अभय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button