रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन एवं स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड कि राजधानी राँची के बिचो बीच स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर खेलप्रेमियों, खिलाड़ीयो एवं आम लोगों ने राज्य सरकार से जयपाल सिंह स्टेडियम कि जल्द से जल्द जीणोद्धार कि मांग कि है।बीते 07 वर्षों से मैदान कि दुर्दशा से कई खेल संघ एवं खिलाड़ीगण प्रभावित हुए हैं।खिलाड़ीयो एवं खेल -संघों ने राज्य सरकार को जल्द से जल्द जयपाल सिंह स्टेडियम के सौन्दरीकरण कार्य को तेज गति से करने की मांग कि है।इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी, मुकेश नायक,अवदेश ठाकुर, अनुज वर्मा आदि कई उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।
Related Articles
Check Also
Close