रांची:झारखंड में मॉनसून सामान्य रही है ।लेकिन 8 सितंबर को भारी बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 सितंबर को दी।
यहां भारी बारिश
राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में 8 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला आदि जिलों में देखने को मिलेगा।