रांची : मानसून की विदाई के बाद इस महीने झारखंड में अगले पांच रोज तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं ठंड भी दस्तक दे सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून जाने के बाद ऐसा कोई सिस्टम नहीं बन रहा है, जिससे बारिश होने के आसार हो। वैसे 20 अक्टूबर के बाद हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। नवमी और दशमी को हल्की बारिश हो सकती है। 24 अक्टूबर के बाद पारा गिरने की संभावना है।