झारखंड
झारखंड घूमने आई स्पेन की महिला से दुमका में गैंगरेप,जमकर पीटा भी,अस्पताल में भर्ती
अस्पताल में चल रहा इलाज
दुमका:झारखंड की उपराजधानी दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की.
फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है।